प्रेमिका के खर्चे उठाने और नशे की लत के लिए दो सगे भाई करते थे चोरी, दो थानों की तीन चोरियों का खुलासा

पूछताछ में पता चला कि बड़ा भाई विशाल धानुक स्मैक पीने का आदी है जिसकी तलब के लिए चोरी करता है। रात में यह दोनों भाई नशा करते हैं उसके बाद चोरी करते हैं। छोटे भाई रवि की एक प्रेमिका दिल्ली में है जिसके मेकअप और कपड़ों का खर्च बढ़ गया है तब से चोरी करने लगे हैं।
Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर जिले की हस्तिनापुर पुलिस ने दोशातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, खास बात ये है कि ये सगे भाई हैं और ये अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने और अपनी नशे की लत के लिए चोरी करते थे, पुलिस पूछताछ में दो थान अक्षेत्रों की तीन चोरियों का खुलासा हुआ है।

दरअसल 31 अगस्त को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुनेश जाटव ने रिपोर्ट लिखी थी कि किसी ने उसके घर से सोने चांदी के जेवर, तीन मोबाइल उअर 16 हजार रुपये कैश चोरी कर लिया है, इसी तारीख में उटीला थाना क्षेत्र एक ग्राम सौंसा  में रहने वाले बबलू यादव ने भी पुलिस में एक मोबाइल और कैश चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई।

एक ही दिन एक जैसी दो चोरी की घटना के बाद एसपी राकेश कुमार सगर ने एडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल को उनके सर्किल की चोरियों के आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए, अधिकारियों के निर्देश पुलिस एक्टिव हुई , थाना हस्तिनापुर ने पड़ताल के बाद कुछ संदेहियों को थाने लाकर पूछताछ की तो उसमें बड़ा खुलासा हुआ।

दो सगे भाई गिरफ्तार तीन चोरियों का खुलासा 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना व साइबर सेल की मदद से मेहगांव जिला भिंड के रहने वाले दो सगे भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनके द्वारा अपना नाम रवि धानुक एवं विशाल धानुक पुत्रगण अशोक धानुक निवासी मेहगांव जिला भिण्ड बताया और उनके द्वारा थाना हस्तिनापुर की एक चोरी एवं थाना उटीला की दो चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

इसलिए करते थे चोरी 

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि नशे व प्रेमिका के खर्च के लिए पैसे कम पड़ने के कारण हम दोनों भाई मिलकर चोरी करते थे। हस्तिनापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दोनों आरोपी भाइयों को नशे की लत 

पूछताछ में पता चला कि बड़ा भाई विशाल धानुक स्मैक पीने का आदी है जिसकी तलब के लिए चोरी करता है। रात में यह दोनों भाई नशा करते हैं उसके बाद चोरी करते हैं। छोटा भाई शराब पीता है रवि की एक प्रेमिका दिल्ली में है जिसके मेकअप और कपड़ों का खर्च बढ़ गया है तब से चोरी करने लगे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये कीमत की एक मोटर साइकिल,  01 लाख 40 हजार रुपए कीमत के 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 20 हजार रुपये कीमत की चांदी व 15 हजार रुपये कैश कुल 2,75,000 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

[dgv_vimeo_video id=”1007552864″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews