खाकी वर्दी पहने अधिकारी ने सड़क किनारे खड़े भाई बहन पर दिखाया रौब, मामला पहुंचा पुलिस के पास

पुलिस ने मामले की सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, यहाँ पूछताछ में पता चला कि रौब दिखाने वाला व्यक्ति वन विभाग का रिटायर्ड डिप्टी रेंजर है।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में दो स्टार लगाये खाकी वर्दी पहने अफसर का बीच सड़क पर भाई बहन को रौब झाड़ने का मामला सामने आया है, भीड़ इकट्ठी होते देख घबराये भाई बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया, चौराहे पर पहुंची पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले जाना समझा, लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो दोनों पक्ष बिना कोई शिकायत किये वहां से चले गए।

दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में बारादरी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े होकर भाई बहन बातचीत कर रहे थे तभी कंधे पर दो स्टार लगाये खाकी वर्दी पहना हुआ एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उन्हें धमकाने लगा साथ ही गाली गलौज करने लगा।

भाई बहन ने किया पुलिस कंट्रोल रूम फोन 

भाई बहन जब उसका विरोध करने लगे तो वो वर्दी का रौब दिखाने लगा, वहां भीड़ इकट्ठी हो गई, भाई बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर दिया, सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस चंद मिनट में चौराहे पर पहुंच गई, वर्दी पहने व्यक्ति की उम्र देखकर पुलिस को मामला कुछ अजीब लगा।

वर्दीधारी निकला रिटायर्ड डिप्टी रेंजर, थाने में सुलझ गया मामला  

पुलिस ने मामले की सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, यहाँ पूछताछ में पता चला कि रौब दिखाने वाला व्यक्ति वन विभाग का रिटायर्ड डिप्टी रेंजर है। मुरार थाना टी आई मदन मोहन मालवीय के मुताबिक वे दिमागी रूप से अस्वस्थ लग रहे थे, दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई उन लोगों को समझाइश देकर रवाना कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”1033840114″]

[dgv_vimeo_video id=”1033840249″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews