लापरवाही पर गिरी गाज, दो जन शिक्षक निलंबित, 147 शिक्षकों को नोटिस

20 कर्मचारी निलंबित टीकमगढ़

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर गंभीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के आला अधिकारी एक्शन में हैं। शिक्षा विभाग (MP Education Department) के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया है। विभाग ने लापरवाह 2 जन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है वहीँ 147 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल (State Education Center Bhopal) के निर्देश पर शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता परखने के लिये 17 से 19 फरवरी तक सघन मॉनीटरिंग अभियान चलाया गया। अभियान में संयुक्त संचालक स्तर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, सहायक संचालक, जिला परियोजना समन्वयक, एपीसी, बीआरसी एवं बीएसी द्वारा मॉनीटरिंग की गई।

ये भी पढ़ें – MP News : युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नवीन योजना, मार्च में होगी लॉन्चिंग! मिलेगा लोन

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान शालाओं में मुख्य रूप से शिक्षकों द्वारा बच्चों की कॉपी जांचने, त्रुटि सुधारने, मार्गदर्शन देने पर विशेष ध्यान दिया गया। जिन विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा कॉपी जांचने में रूचि नहीं दिखाई गई अथवा त्रुटि की एवं विद्यालयों से अनुपस्थित रहे, ऐसे 147 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार ने बढ़ाए मदद के हाथ, 5 लाख से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार के लिए लोन

इसके साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर जन शिक्षक नाहर सिंह शासकीय हाईस्कूल झांकरी गोहद एवं शिरोमणि सिंह यादव शासकीय हाईस्कूल एचाया गोहद जिला भिण्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : IPS अधिकारी का तबादला, मिली नई पदस्थापना, देखें सूची

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews