मप्र विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उमा भारती का बड़ा बयान, सिंधिया को बताया “हीरा”

uma bharti

Gwalior News : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज मंगलवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आईं, वे ग्वालियर किले पर स्थित सिंधिया स्कूल में पढ़ रहे अपने भतीजे से मिलने आईं थी, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मप्र में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा मुझे यहाँ लड़ना नहीं है लड़वाना है, उमा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक बार फिर “हीरा” कहा।

सिंधिया जैसा हीरा हमारे पास, हमारी ही सरकार बनेगी : उमा  

मीडिया से चर्चा करते हुए उमा भारती ने कांग्रेस के 150 सीटों के साथ मप्र में सरकार बनाने के दावे पर कहा कि मैं क्या बोल सकती हूँ कांग्रेस के दावे पर, उन्हें भी चुनाव लड़ना है तो कुछ तो बोलना है , लेकिन सरकार मप्र में हमारी ही बनेगी , अब तो हमारे पर सिंधिया जैस हीरा भी है।

उमा का दावा, लोकसभा चुनाव के लिए उनके पास कई राज्यों से ऑफर 

चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्हें कई राज्यों से लोकसभा चुनाव लड़ने का आफर है, मैं समय आने पर इसे बताऊंगी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि क्या बात करते हो आप लोग? मैं तो मप्र में चुनाव लड़वाउंगी।

अटल जी जब सत्ता में थे तो कहते थे विजय में विनय रखो : उमा 

उमा भारती ने कहा कि हमने हमेशा विपक्ष का सम्मान किया है मैं तो भाजपाइयों से भी कहती हूँ कि आप लोग कांग्रेस की निंदा क्यों करते हो? पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब सत्ता में थे तो कहते थे विजय में विनय रखो, सत्ता के मद में कभी भी विपक्ष को नीचा मत दिखाओ ये काम कांग्रेस के लोग करते रहे हैं। ग्वालियर के अल्प प्रवास के बाद वे यहां से वृंदावन के लिए निकल गईं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews