Gwalior News : नाबालिग भांजी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला मामा गिरफ्तार

indore crime news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) की हजीरा थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने अपने रिश्ते की नाबालिग भांजी का पहले अपहरण किया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया और फिर भाग गया। नाबालिग की बरामदगी के बाद आरोपी उसके साथ वारदात के इरादे से आया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गदाई पुरा में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की का 16 जुलाई को अपहरण हो गया था। परिजनों ने पुलिस (Gwalior Police) में शिकायत दर्ज कराई थी। और फिर पुलिस की लगातार कोशिश के बाद पुलिस ने दो दिन पूर्व नाबालिग को भी स्टैंड से बरामद कर लिया।

बरामद नाबालिग लड़की ने बताया कि मेजर कॉलोनी गदाई पुरा में रहने वाला सोनू प्रजापति उसका दूर के रिश्ते का मामा लगता है वो दोनों चार पांच साल से फोन पर बातचीत करते थे दोनों की दोस्ती थी। 16 जुलाई को वो मुझे घुमाने का कहकर आगरा ले गया और फिर उसने होटल में मुझसे शादी का लालच देकर दुष्कर्म किया। फिर मुझे वहाँ रखकर कल बुधवार को ग्वालियर बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पदाधिकारियों को सौंपे जिलों के प्रभार, यहां देखें पूरी लिस्ट

नाबालिग की बरामदगी के बाद आरोपी सोनू प्रजापति आज गुरुवार को लड़की के साथ वारदात करने यानि उसे भगाकर ले जाने के इरादे से आया था। आरोपी के आने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी जिसके बाद हजीरा पुलिस की टीम ने आरोपी मामा सोनू प्रजापति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews