
Gwalior News : खस्ताहाल सड़कें अच्छी नहीं बनने तक बिना चप्पल जूते के यानि नंगे पांव रहने का संकल्प लेने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के संकल्प को आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुडवा दिया। सिंधिया ने अपने हाथ से ऊर्जा मंत्री तोमर को चप्पल पहनाई। उधर कांग्रेस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए तंज कसा है।
सुशासन दिवस पर बूथ मजबूत करने का संकल्प दिलाया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर पहुंचे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रमों में वे शामिल हुए, सिंधिया ने उनके द्वारा गोद लिए गए सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट पोलिंग बूथ पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली और बूथ को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
[dgv_vimeo_video id=”784213948″]
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पहनाई चप्पल
सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपने हाथ से चप्पल पहनाई, दर असल ऊर्जा मंत्री ने उनकी विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के सुधार नहीं होने तक 20 अक्टूबर को चप्पल त्याग दी थी। और तब से वे नंगे पैर घूम रहे थे । आज जैसे ही सिंधिया का प्रद्युम्न सिंह तोमर से सामना हुआ उन्होंने तुरंत चप्पलें मंगवाई और ऊर्जा मंत्री को पहना दी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में सड़के बनाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट का आभार व्यक्त किया।
[dgv_vimeo_video id=”784213864″]
कांग्रेस ने कसा तंज
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि आप क्यों परेशान हुए महाराज भाईसाहब? 10 महीने बाद जनता तैयार थी।
आप क्यों परेशान हुए महाराज भाईसाहब? 10 महीने बाद जनता तैयार थी! pic.twitter.com/sFzeKQMZmB
— Sangeeta Sharma🇮🇳 (@SangeetaCongres) December 25, 2022
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
