अनोखी चोरी : लड़कियों का ग्रुप डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसा, फ्रिज खोला और चॉकलेट चुराकर गायब, घटना सीसीटीवी में कैद

अनोखी चोरी : लड़कियों का ग्रुप डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसा, फ्रिज खोला और चॉकलेट चुराकर गायब, घटना सीसीटीवी में कैद

Gwalior News : आपने बड़ी बड़ी चोरियां सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चोरी के बारे में बता है जो अनोखी है ..जी हाँ ये चोरी ना तो लाखों की है और ना कोई बहुमूल्य वस्तु की ..ये चोरी है चॉकलेट की …जी सही सुना आपने ..ये चोरी है चॉकलेट की … इस घटना को अंजाम दिया है लड़कियों ने, घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई है…मामला पुलिस तक भी पहुँच गया है।

खरीदारी करने का दिखावा करती रही लड़कियां 

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में गेट के पास एक रियांशी नाम का डिपार्टमेंटल स्टोर है, इस स्टोर पर सामान्य दिनों की तरह ग्राहक आ जा रहे थे, इस दौरान स्टोर में चार लड़कियों का एक ग्रुप आता है, लड़कियां यहाँ वहां देखती हैं, फिर ये दिखाती है कि वो खरीदारी करने आई हैं।

तीन लड़कियों ने चौथी को किया इशारा, उसने चोरी की चॉकलेट  

तीन लड़कियां इधर उधर देखने लगती है और फिर लाल शर्ट पहले हुई लड़की को इशारा करती हैं और फिर वो लड़की फ्रिज खोलती है और उसमें रखी चॉकलेट निकालती है और अपनी जींस के जेब में रख लेती है, ऐसा वो तीन चार बार करती है और  फिर बड़े आराम से स्टोर से बाहर निकल जाती हैं ।

सीसीटीवी में कैद लड़कियों की हरकत देख स्टोर संचालक हैरान 

स्टोर में ग्राहकों की आवाजाही के चलते लड़कियों की इस हरकत पर स्टोर संचालक की नजर नहीं पड़ती लेकिन चार लड़कियों का आना और फिर बिना कुछ लिए चले जाना उसे शंका में डालता है तो वो सीसीटीवी फुटेज चैक करता है जिसमें उसे पूरा माजरा समझ आ जाता है।

दूसरे स्टोर संचालकों की सावधान रहने की अपील की 

स्टोर संचालक का कहना है कि चोरी बहुत ज्यादा की नहीं हुई है कुछ सौ रुपये की चॉकलेट चोरी गई है लेकिन चोरी तो चोरी है, वो कहते हैं कि लड़कियां तो अच्छे घर की दिख रही थी लेकिन इनकी हरकत बहुत ख़राब थी, वो दूसरे स्टोर संचालकों को भी ऐसी लड़कियों से सावधान रहने का निवेदन कर रहे हैं , साथ ही कह रहे हैं कि परिजनों को अपने बच्चों की हरकतों पर नजर रखनी चाहिए।

सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में दिया शिकायती आवेदन 

स्टोर संचालक का कहना है कि वे इस मामले में पुलिस में शिकायत दे रहे हैं ताकि पुलिस को भी इस तरह की चोरियों की जानकारी हो और वो ऐसी लड़कियों को लेकर भी अलर्ट रह सके, बहरहाल चोरी की इस अनोखी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है जो वायरल है , अब देखना ये है कि ये चॉकलेट चोर लड़कियां क्या पुलिस की पकड़ में आती हैं या नहीं ?

[dgv_vimeo_video id=”856393888″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews