यूपी के युवक की ग्वालियर में मौत,गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, होटल के कमरे में मिली शराब की बोतल और शक्तिवर्धक दवा के रेपर

पुलिस पूछताछ में गर्लफ्रेंड ने दिव्यांशु के शराब पीने और दवा लेने की बात बताई है आशंका जताई जा रही है कि ओवरडोज होने के कारण दिव्यांशु की मौत हुई है, हालाँकि स्पष्ट कारण तो जाँच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
Police Station Thatipur Gwalior

Police Station Thatipur Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर के एक होटल में लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक की मौत हो गई, घटना के समय उसकी गर्लफ्रेंड भी उसके साथ थी, वो रात को उससे मिलने होटल आई थी, जब युवक की हालत बिगड़ी तो गर्लफ्रेंड अस्पताल लेकर पहुंची जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, युवक का नाम दिव्यांशु बताया गया है, सूचना पर होटल पहुंची पुलिस को पड़ताल में होटल के कमरे से शराब की बोतल और सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा के रेपर मिले हैं, आशंका जताई जा रही हैं ओवरडोज होने के कारण दिव्यांशु की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ का रहने वाला दिव्यांशु हितैषी एक निजी कंपनी में अधिकारी था। बताया जा रहा है कि वो बिजनेस टूर पर ग्वालियर आया था वो पिछले कुछ महीने से ग्वालियर में था, यहाँ उसने थाटीपुर थाना क्षेत्र में मैक्सन होटल में किराये पर कमरा लिया हुआ था, रात को उसने अपनी एक महिला गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए दिल्ली से बुलाया था, दोनों एक साथ काफी देर तक रूम में थे।

होटल के कमरे में मिली शराब की बोतल और शक्तिवर्धक दवा के रेपर 

बताया ये भी जा रहा है कि गर्लफ्रेंड के आने के बाद दिव्यांशु ने शराब पी और कुछ सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली यानि शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन किया, दोनों जब होटल के कमरे में थे तो करीब 11 बजे लड़की रूम से बाहर आई और दिव्यांशु की तबियत ख़राब होने की बात बताई, उसने होटल स्टाफ की मदद से दिव्यांशु को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन दिव्यांशु की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस होटल पहुंची , पुलिस को रूम की तलाशी में शराब की बोतल और शक्तिवर्धन दवाओं के रेपर मिले जिस यूसने जब्त कर लिया।

शराब और सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा के ओवरडोज से मौत की संभावना 

पुलिस पूछताछ में गर्लफ्रेंड ने दिव्यांशु के शराब पीने और दवा लेने की बात बताई है आशंका जताई जा रही है कि ओवरडोज होने के कारण दिव्यांशु की मौत हुई है, हालाँकि स्पष्ट कारण तो जाँच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने दिव्यांशु के शव को पीएम हॉउस भेजकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है, पुलिस दिव्यांशु की गर्लफ्रेंड से भी विस्तार से पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1047083036″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews