ग्वालियर । शहर में वाहन चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाली ससुर दामाद की जोड़ी की तलाश में लगी पुलिस को आज उस समय सफलता मिली जब उसकी मौजूदगी का पुलिस को पता चला। महाराजपुरा थाना पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनके थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात बढ़ गई थी । पुलिस लगातार वाहन चोर की तलाश कर रही थी तभी मालूम चला कि ससुर दामाद की जोड़ी वाहन चोरी कर रही है। आज पुलिस को इनके ग्राम खेरिया में मौजूदगी का पता चला । पुलिस ने इनके ठिकाने पर दबिश दी । पुलिस की पकड़ में ससुर नारायण गुर्जर में आ गया लेकिन पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही दामाद राजवीर गुर्जर फरार हो गया। पुलिस ने इनके ठिकाने से चोरी की 6 महंगी मोटरसाइकिल बरामद की है । पुलिस का दावा है कि दामाद की गिरफ्तारी के बाद चोरी के और भी खुलासे होंगे।
ये भी पढ़ें
1MP में अब ऑटो-मोड पर दिखेगी बसों की फिटनेस, मंत्री उदय प्रताप ने कहा- कंडम नीति पर भी हो रहा पुनर्विचार, सांदीपनी विद्यालयों पर कही बड़ी बात
2ग्वालियर पुलिस ने बंद होटल के कमरों में बने गोदाम से जब्त किये अवैध पटाखे, दो दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई
3दीया तले अंधेरा! ग्वालियर में बैठे आबकारी अधिकारी, डबरा में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब
4ग्वालियर सांदीपनी विद्यालय हादसा, सहायक यंत्री व उपयंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को कारण बताओ नोटिस
