उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 12 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर, ये रहेगा कार्यक्रम

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 12 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर, ये रहेगा कार्यक्रम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah naidu)12 अक्टूबर को ग्वालियर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं उनके साथ उनकी पत्नी भी रहेंगे।  उप राष्ट्रपति सचिवालय ने प्रदेश सरकार को उप राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के हिसाब से व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।  प्रदेश सरकार ने जल संसाधन एवं ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट उप  राष्ट्रपति की यात्रा के लिए “मिनिस्टर इन वेटिंग” नियुक्त किया है।

भारत के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 12 अक्टूबर को ग्वालियर के दौरे पर आएंगे।  वे यहाँ ITM विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राम मनोहर लोहिया मेमोरियल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल होंगे।  उनके साथ उनकी पत्नी एम उषा भी होंगी।

ये भी पढ़ें – MP News: CM Shivraj की बड़ी घोषणा, बोले- बेटियों के साथ नहीं होगा भेदभाव

उप राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी किये गए दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू गुरुवार 12 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से चलेंगे और 11:10 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। स्वागत और विशिष्ट लोगों से मुलाकात करने के बाद उपराष्ट्रपति 11:15 बजे सड़क मार्ग से निकलेंगे और ITM विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें – Alirajpur: उपचुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू, 325 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ITM विश्वविद्यालय (ITM University) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस अथवा  विश्वविद्यालय के गेस्ट हॉउस में लांच करेंगे फिर अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 16:50 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से बेगमपेट एयरपोर्ट तेलंगाना जायेंगे।

ये भी पढ़ें – रेलवे की ड्रेस पहने युवक ले गया माँ को, भटक रहा बेटा, एक महीने बाद भी सुराग नहीं

उप राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन ने ग्वालियर के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किया है।  मंत्री तुलसी सिलावट प्रदेश उप राष्ट्रपति का स्वागत, सत्कार करेंगे और उनकी विदाई तक मौजूद रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews