Video : कांग्रेस विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने मिलाया हाथ, गरमाई सियासत

Video : कांग्रेस विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने मिलाया हाथ, गरमाई सियासत

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस विधायक (Congress MLA) और भाजपा जिला अध्यक्ष (BJP District President) की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने ग्वालियर की सियासत (Politics) को  गरमा दिया है।  वैसे तो ये वीडियो एक धार्मिक कार्यक्रम का है लेकिन इसमें विरोधी दलों के दो बड़े नेताओं के हाथ मिलाने, मुट्ठी भींचकर हाथ उठाकर सबका अभिवादन करने और साथ में नृत्य करने से ग्वालियर (Gwalior) का सियासी पारा उछाल पर आ गया है।

दरअसल ग्वालियर (Gwalior) में सिंधी समाज चालिहा महोत्सव मना रहा है जिसका आज मंगलवार को समापन हुआ। श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठ का भी समापन हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी को भी आमंत्रित किया गया था।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : किले से गायब महिला का शव मिला, पति की हत्या के बाद से थी डिप्रेशन में

झूलेलाल मंदिर माधवगंज में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी दोनों शामिल हुए।  कार्यक्रम में भोग और आरती के बाद लोगों ने खुशियां बांटी और ढोल की थाप पर नृत्य करने लगे।  इस नृत्य में कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी शामिल हुए।  दोनों ने जमकर ठुमके लगाए।

ये भी पढ़ें – पत्नी और बच्चों के गम में पति ने लगाई फाँसी, पत्नी से था विवाद

इसी बीच विरोधी दलों के दोनों एक दूसरे के सामने आ गए, लोगों ने दोनों के हाथ मिलवा दिए, दोनों बिना देरी किये सिर्फ हाथ ही नहीं पकड़े बल्कि मुट्ठी बांधकर हाथ उठाकर सबका अभिवादन भी किया और साथ में डांस किया।  अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़ें – महँगाई कांग्रेस का फोकट का प्रोपोगेंडा, सांसद साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बयान

कांग्रेस विधायक के भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ नजदीकियां और साथ में कार्यक्रम में शामिल होना और हाथ पकड़कर डांस करना तरह तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालाँकि दोनों नेताओं के मन में क्या है ये या तो वे ही जानते होंगे या उनका ईश्वर लेकिन इस जुगलबंदी ने ग्वालियर के सियासी पारे को गरमा दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews