VIDEO: प्रभारी मंत्री ने सलमान खान को फोन लगाकर पूछा हाल, मिला ये जवाब

VIDEO: प्रभारी मंत्री ने सलमान खान को फोन लगाकर पूछा हाल, मिला ये जवाब

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सोमवार को ग्वालियर (Gwalior News) जिले के दौरे पर आये प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सलमान खान (Salman Khan) से बात की और उनका हालचाल जाना। चौंकिए नहीं .. ये सलमान खान फ़िल्मी हीरो नहीं है बल्कि कोरोना पॉजिटिव मरीज है, हाँ इत्तफाक की बात ये है कि इन सलमान खान के पिता का नाम भी सलीम खान हैं।

ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ( In charge Minister Gwalior Tulsiram Silawat) सोमवार को ग्वालियर के दौरे पर थे। वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान प्रभारी मंत्री कोरोना मरीजों पर निगरानी रख रहे स्मार्ट सिटी की कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे। उन्होंने सलमान खान नामक एक मरीज को फोन लगाकर पूछा। .. हैलो कैसे हैं सलमान जी, उधर से जवाब आया आई एम फाइन सर.. प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमें तो लगा कि हम हीरो सलमान खान से बात कर रहे हैं , कैसे हैं आप ठीक हैं? उधर से जवाब आया इत्तफाक की बात ये है कि मेरे पिता जी का नाम भी सलीम खान है।

ये भी पढ़ें – खुलेआम पैसे की बर्बादी, लापरवाह अधिकारी, कोई कैसे कहे I Love Dabra

प्रभारी मंत्री ने कहा आप जानते हैं सलमान खान, सलीम खान इंदौर के हैं, उधर से जवाब आया जी मुझे मालूम हैं , सलमान खान तो हमारे यहाँ ग्वालियर में सिंधिया स्कूल में पढ़े हैं। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मरीज सलमान खान से उनके ट्रीटमेंट के विषय में बात की और प्रशासन के सहयोग की स्थिति जानी। इस दौरान लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, स्मार्ट सिटी कम्पनी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह सहित कई अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”664261528″]

[dgv_vimeo_video id=”664274479″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews