VIDEO: युवाओं के संग मंत्री जी ने भी क्रिकेट बैट पर आजमाए हाथ, भूले सोशल डिस्टेंसिंग

VIDEO: युवाओं के संग मंत्री जी ने भी क्रिकेट बैट पर आजमाए हाथ, भूले सोशल डिस्टेंसिंग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।

कभी नाला सफाई, कभी सड़क पर झाड़ू, कभी सफाई कर्मियों के पैर छूकर, तो कभी आधी रात को औचक निरीक्षण कर चर्चा में बने रहने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नया रूप सामने आया है। शहर के एक मैदान पर युवाओं को क्रिकेट खेलता देख मंत्री जी खुद को नहीं रोक पाए और खुद पहुँच गए खेलने। उन्होंने युवाओं के साथ क्रिकेट बैट पर हाथ आजमाए। युवाओं को किट के लिए 5000 रुपये भी दिये लेकिन इस दौरान उन्होंने कोरोना के सबसे बड़े नियम सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा । हालांकि उन्होंने जाते जाते सभी को इसकी नसीहत जरूर दी।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी कार्य शैली को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सफाई अभियान में खुद पांच फीट गहरे नाले में उतरकर सफाई करने वाले और अपने बेटे की गलती का उसे ही अहसास कराने के लिए उसके साथ शौचालय साफ करने वाले मंत्री श्री तोमर अपनी सहज व्यवहारिकता के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले दिनों उनके बंगले पर पहुंची एक बुजुर्ग महिला की समस्या सुलझाकर उसे अपनी गाड़ी से घर पहुँचाने और फिर अपने कार्यकर्ता के घर चाय पीने के दौरान पहुंची एक गरीब महिला को अपनी जेब से 4000 रुपये देने वाले मंत्री श्री तोमर का नया रूप सामने आया है। इस बार वे युवाओं के साथ क्रिकेट खेलते नजर आये।

दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जब फूलबाग क्षेत्र से जा रहे थे तभी उनकी नजर फूलबाग मैदान पर क्रिकेट खेलते कुछ युवाओं पर पड़ी। बस फिर क्या था, मंत्री जी ने अपना काफिला फूलबाग मैदान की तरफ मोड़ दिया और खुद पहुँच गए मैदान में। उन्होंने युवाओं से उनके नाम पूछे और उनके पास प्रॉपर क्रिकेट किट नहीं होने पर सवाल किया। युवाओं ने जब फाइनेंशियल प्रॉब्लम बताई तो मंत्री जी ने तत्काल 500-500 सौ रुपये की गड्डी निकाली और उसमें से 5000 रुपये उन्हें दिये और कहा कि इन पैसों से क्रिकेट किट खरीद लेना।

सोशल डिस्टेंसिंग ही भूल गए मंत्री जी

खास बात ये है कि युवाओं से बात करने के दौरान और उन्हें पैसे देने के दौरान मंत्री जी सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए वे युवाओं के नजदीक रहकर उनसे बात करते रहे, उनकी पीठ पर हाथ रखते रहे , हालांकि उनके मुँह पर पूरे टाइम मास्क लगा था और दूसरे लीग भी मास्क लगाए थे, बीच बीच में मंत्री जी अपने स्ताफ से सेनेटाइजर लेकर हाथ साफ करते रहे लेकिन उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग मैनेज नहीं की।

क्रिकेट बैट पर भी आजमाए हाथ

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने युवाओं की सिर्फ मदद ही नहीं की बल्कि उनके साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। वे किसी मझें हुए बैट्स मैन की तरह बैट से शॉट्स लगाते दिखाई दिये। खास बात ये कि अपने क्षेत्र की समस्याए नहीं निपट जाने तक जूते चप्पल नहीं पहनने का संकल्प लेने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर क्रिकेट खेलने के दौरान भी नंगे पांव ही नजर आये। उन्होंने इस दौरान मीडिया से कहा कि युवाओं को खेलता देख मुझे अच्छा लगा। इसलिए मैं इनका उत्साह बढ़ाने आ गया। खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और जब युवा स्वस्थ रहेगा तो प्रदेश और देश के विकास में साथ देगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews