Video : महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia

Video : महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav government of Maharashtra) पर आये राजनीतिक संकट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ग्वालियर में कहा कि आप आज ये जो दरार देख रहे हैं वो आज की नहीं हैं वो तब से है जब से महा विकास अघाड़ी  सरकार बनी है।

सिंधिया ने आज मंगलवार को ग्वालियर (Gwalior News)  में नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संभाग स्तरीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – महारष्ट्र में सियासी घमासान : क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे?, जाने महाराष्ट्र में सीटों का गणित

भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि महाराष्ट्र में मेरा पुराना और गहरा रिश्ता है।  उन्होंने महाराष्ट्र के वर्तमान हालात के सवाल पर कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन (Maha Vikas Aghadi Government, ) बना है तभी से विचलित है। ना विधान है, ना विचारधारा है, ना सोच है औ ना आगे की कोई कार्यशैली , केवल सत्ता और कुर्सी की चिंता उसकी भूख, यही आधार है महा विकास अघाड़ी सरकार का।

ये भी पढ़ें – उद्धव सरकार में घमासान, BJP महाराष्ट्र सह प्रभारी पवैया का बड़ा बयान

सिंधिया ने कहा कि आज आप जो ये दरार देख रहे हैं ये आज की नहीं है ये तब से है जब से गठबंधन बना है।  ये बौखलाहट और खलबली MLC चुनावों में दिख गई तो गठबंधन परेशान है , आपस में कोई तालमेल नहीं है  स्थिरता नहीं है।  उन्होंने कहा कि यदि उद्धव नहीं चला पा रहे तो हटें जिससे महाराष्ट्र को स्थिर सरकार मिले। हमारी पार्टी स्थिर सरकार की सोच रखती है, इसलिए हम तो लोकतान्त्रिक सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”722466385″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews