ऊर्जा मंत्री के गृह जिले का डराने वाला वायरल वीडियो, आखिर ये मजबूरी है या लापरवाही

ऊर्जा मंत्री के गृह जिले का डराने वाला वायरल वीडियो, आखिर ये मजबूरी है या लापरवाही

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय बहुत वायरल हो रहा है इसमें एक विद्युत सब स्टेशन पानी में डूबा हुआ है और उसमें हुए फॉल्ट को एक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सुधारने की कोशिश कर रहा है। खास बात ये है कि ये सब स्टेशन ऊर्जा मंत्री के गृह जिले का है।

ग्वालियर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद जलभराव के हालात बन रहे हैं। ऐसे ही जलभराव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में पानी में डूबे एक विद्युत सब स्टेशन में एक बिजली कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालता हुआ दिख रहा है। बिजली विभाग का आउट सोर्स कर्मचारी पानी से लबालब भरे सब स्टेशन में अकेला प्लास्टिक की कुर्सी के जरिए बिजली के फॉल्ट को सही करने का प्रयास करता नजर आ रहा है। खास बात ये है कि सब स्टेशन में हमेशा 33000 वोल्ट का करंट रहता है और ऐसे में यदि पानी भरा हो तो खतरा और बढ़ जाता है ये सब स्टेशन पूर्व डिवीजन ग्वालियर के सिटी सेंटर जोन का है। खास बात ये है कि ये ग्वालियर उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का गृह जिला है। समझा जा सकता है कि यदि ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी वाले जिले में ये हालात हैं तो प्रदेश के अन्य सब स्टेशनों के हालात क्या होंगे?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews