विवेक शेजवलकर पहुंचे मतगणना स्थल बोले ये विकास और विश्वास की जीत है

-Vivek-Shejwalkar-reached-counting-place_said-victory-of-development-and-trust-

ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा सीट से 78 हजार 684 वोटों से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने देश में आ रहे रुझानों को विकास और विश्वास की जीत बताया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक विवेक शेजवलकर को 317692

वोट मिले हैं और कांग्रेस के अशोक सिंह को 239008 वोट मिले हैं । पहले राउंड से लगातार आगे चल रहे विवेक शेजवलकर कुछ देर पहले मतगणना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां विक्ट्री साइन दिखाकर जीत की ख़ुशी का इजहार किया। विवेक शेजवलकर ने कहा ये जीत विकास और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। और हमारी सरकार देश को मोदी जी के नेतृत्व में बेहतर सरकार देंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews