20 किलोमीटर प्रति घंटा से चली हवाएं, पेड़ गिरे, सड़कों पर फंसे वाहन

Winds

ग्वालियर। बीती रात अचानक ग्वालियर में मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ आंधी, बारिश शुरू हो गई। मौसम के बदले तेवर का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर सबसे अधिक हुआ। कई जगह पेड़ उखड़ कर बिजली की लाइन पर गिर गए जिससे शहर के अधिकांश हिस्सों में कई घंटों तक बिजली गुल रही।

हवाओं की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण सड़कों पर वाहन फंस गए। करीब आधा घंटे तक आंधी चलती रही। फूलबाग,आपागंज और सिकंदर कम्पू क्षेत्र में 11 केवी की लाइनें टूट कर कर गिर गईं। जिससे बिजली की तार टूटकर सड़क पर गिर गेर। हालाँकि आंधी शुरू होते ही बिजली कम्पनी ने बिजली सप्लाई बंद कर दी थी जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन आधी रात तक बिजली गुल रहने से शहर के लोग परेशान रहे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews