
Woman climbs water tank in Gwalior Collectorate
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों का ध्यान पानी की टंकी पर चढ़ी एक महिला की तरफ गया, महिला जोर जोर से कुछ चिल्ला रही थी और न्याय की मांग कर रही थी, उसने कहा उसके पास पेट्रोल और माचिस है जनसुनवाई के चलते वहां भीड़ जमा हो गई, सूचना लगते ही एडीएम सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और महिला आत्महत्या की धमकी देने लगी लेकिन अफसरों ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया और फिर उसकी मांग की स्वीकार कर महिला सुरक्षा कर्मियों की मदद से नीचे उतार लिया।
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को हर बार की तरह जनसुनवाई चल रही थी शिकायतकर्ता आ रहे थे और अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कर रहे थे इसी बीच कुछ शोर सुनाई दिया, अधिकारियों का ध्यान जब उस तरफ गया तो मालूम चला कि एक महिला पानी की कई फीट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ी हुई है और आत्मदाह की चेतावनी दे रही है, अधिकारियों ने उसे मनाने के लिए बहुत प्रयास किये लेकिन वो मन ही नहीं रही थी।
एडीएम सीबी प्रसाद ने अपनी तरफ से बहुत प्रयास किये , महिला से कहा आप नीचे आ जाओ आपकी सब बातें मनी जायेंगी, एडीएम ने न्याय का भरोस दिलाया लेकिन पिछले कई सालों से भटक रही महिला भूरी को किसी की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था, कई घंटों के प्रयास के बाद अधिकारियों ने उसे कागज पर लिखकर कुछ दिया और उसकी माँ के हाथ में थमा दिया, अफसरों ने बताया कि इसमें सहायता राशि लिखी है जो दी जाएगी बहुत देर की चर्चा और आश्वासन के बाद भूरी नीचे उतर आई।
पति की मौत के बाद कई साल से मुआवजे के लिए भटक रही भूरी
महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कई साल पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसकी एफआईआर के लिए पुलिस थाने भटकती रही , महिला ने कहा कि वो कई बार बहोड़ापुर थाने गई और हर बार भगा दी गई उसने एक महिला अधिकारी पर मारपीट के भी आरोप लगाये, महिला ने कहा कि उसने कई बार एसपी ऑफिस के चक्कर भी लगाये लेकिन यहाँ से कह दिया गया कि कलेक्ट्रेट जाओ।
महिला की चेतावनी अब वादाखिलाफी हुई तो आत्महत्या कर लूंगी
पीड़ित और परेशान भूरी ने बताया कि मैं कई बार कलेक्ट्रेट भी आई लेकिन हर बार लौटा दिया गया मुझे कहीं न्याय नहीं मिला उसने कहा वो मुख्यमंत्री के पास भी गई वहां से कहा ग्वालियर जाओ वहां 20 लाख रुपये की मदद मिलेगी, मैं आई फिर भी कुछ नहीं हुआ, इसलिए मैं टंकी पर चढ़ गई मुझे 20 लाख चाहिए, उसने कहा मुझे कागज पर लिखकर दिया है कि तीन महीने में ये राशि मिल जाएगी यदि नहीं मिली तो मैं आत्महत्या कर लुंगी जिसकी जिम्मेदारी सरका र्की होगी।
एडिशनल एसपी ने कहा महिला के आरोपों की जाँच करेंगे
कलेक्ट्रेट पहुंचीं एडिशनल एसपी विदिता डागर ने कहा कि डबरा पिछोर निवासी महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई थी उसका आरोप था कि उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी उसे आज तक सहायता नहीं मिली , उसे समझाइश देकर नीचे उतार लिया गया है उसने एफआईआर नहीं लिखने के जो आरोप लगाये हैं उसकी जाँच की जाएगी।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

