
Young man fabricating own kidnapping demanding ransom from family
अपने ही झूठे अपरहण की कहानी बनाकर परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले युवक को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने घटनाक्रम का अध्ययन किया तो अपहरण के नाटक की पोल खुल गई, ग्वालियर पुलिस ने युवक को शिवपुरी जाकर पकड़ लिया।
पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जिसने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची और परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की लेकिन ने जब घट्नाक्रम को समझा तो अपहरण के नाटक को पोल खुल गई, पुलिस के मुताबिक गिजोर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गिजोर्रा में रहने वाले भूरा सिंह बघेल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका भतीजा राहुल बघेल 28 सितम्बर को अपने कान का इलाज कराने के लिए मोटरसाइकिल से ग्वालियर गया था शाम को उसे फोन लगाय तो फोन बंद आ रहा था और वह वह घर वापस नहीं आया है। मुझे शक है कि उसका किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है।
अपहरण की शंका की रिपोर्ट सामने आने पर पुलिस हरकत में आई, पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ ने थाने की टीम बनाकर युवक की क्षेत्र में तलाश शुरू की, मुखबिर तंत्र एक्टिव किया, साइबर और तकनीकी सेल को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उस युवक ने अपने मोबाइल से अपन ही घरवालों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। युवक ने व्हाट्स एप मैसेज पर लिखा आगर राहुल को बचाना चाहते हो तो 5 लाख रुपये देने होंगे 24 घंटे में पैसे नहीं दिए तो जौरासी डांग से लाश ले जाना।
पहले जा चुका है जेल
इस सूचना पर पुलिस के कान खड़े हो गए, पुलिस ने गायब युवक राहुल के विषय में और जानकारी जुटाई तो मालूम चला कि उसने बैंक लोन से मोटरसाइकिल खरीदी थी और उसके चाचा द्वारा मोटर साइकिल को गिरवी रखी दिया था। राहुल द्वारा बैंक की लोन किस्त न चुकाने पर बैंक द्वारा उसके खिलाफ प्रकरण भी पंजीबद्ध कराया गया था, जिसमें न्यायालय से युवक का स्थाई वारंट भी जारी हुआ था और उसे गिजोर्रा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
दोस्त के ट्रक में बैठकर पोहरी भाग गया था
पुलिस को जब समझ में आ गया कि युवक शातिर है , पुलिस ने फिर उस हिसाब से पड़ताल शुरू की तो मालूम चला कि गायब हुआ युव शिवपुरी जिले के फ्करी में है , ग्वालियर पुलिस ने शिवपुरी पुलिस को सूचना दी और फिर वहां जाकर राहुल बघेल को पकड़ लिया , पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वो अपने दोस्त अजय यादव के ट्रक से पोहरी जिला शिवपुरी भाग गया था , पुलिस युवक से अपहरण की झूठी कहानी बनाने के विषय में पूछताछ कर रही है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

