ग्वालियर । शहर में रॉक्सी पुल के पास उस समय हडकंप मच गया जब एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ा गया। यहाँ वो खुद को फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। घबराये स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। और फिर बड़ी मशक्कत के बाद उस व्यक्ति को नीचे उतारा गया। पूछ ताछ में पता चला कि युवक का नाम संजय सेन है वो पिछले कई दिनिं से अपनी लापता पत्नी को तलाशने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा था लेकिन उसे पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा था इसलिए उसने पत्नी वियोग में बिजली के पोल पर चढ़कर जीवन समाप्त करना चाहा। कंपू थाना पुलिस ने संजय को भरोसा देकर नीचे उतार लिया और उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस घटनाक्रम के चलते क्षेत्र में करीब 2 घंटे जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें
1MP में अब ऑटो-मोड पर दिखेगी बसों की फिटनेस, मंत्री उदय प्रताप ने कहा- कंडम नीति पर भी हो रहा पुनर्विचार, सांदीपनी विद्यालयों पर कही बड़ी बात
2ग्वालियर पुलिस ने बंद होटल के कमरों में बने गोदाम से जब्त किये अवैध पटाखे, दो दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई
3दीया तले अंधेरा! ग्वालियर में बैठे आबकारी अधिकारी, डबरा में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब
4ग्वालियर सांदीपनी विद्यालय हादसा, सहायक यंत्री व उपयंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को कारण बताओ नोटिस
