मंत्रीजी के तमतमाये तेवर- “गलती की तो उलटे लटकाए जाएंगे,अधिकारी हो या उद्योगपति”

मंत्रीजी के तमतमाये तेवर- “गलती की तो उलटे लटकाए जाएंगे,अधिकारी हो या उद्योगपति”

हरदा/भवानी शंकर पाराशर

कृषि मंत्री कमल पटेल (agriculture minister kamal patel) ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि ईमानदार व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारियों (officers) को उल्टा लटका देंगे। साथ ही साथ उन्होने उन व्यापारियों और उद्योगपतियों (industrialists) को भी यहीं चेतावनी दी है कि अगर किसानों के साथ छल किया तो उनके साथ भी यही रवैया अपनाया जाएगा। शिवराज सरकार (shivraj govt) के रहते हुए प्रताड़ना झेल चुके वर्तमान में कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) के तेवर मंत्री बनने के बाद से ही सख्त नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के साथ पहली ही बैठक में उन्होंने अवैध उत्खनन को लेकर सख्त चेतावनी दी थी और अधिकारियों से कहा था कि नर्मदा से अवैध खनन कराने वालों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए क्योंकि सरकार 2017 में नर्मदा को जीवित इकाई मान चुकी है।

कृषि मंत्री हरदा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। यहां उन्होने कहा कि ईमानदार व्यापारी को परेशान करने वाले अधिकारी को वो उल्टा लटका देंगे। नकली खाद के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस (congress) ने खाद की 20 हजार सेम्पलिंग करवाई थी और सेटिंग कर सेम्पलिंग पास करवायी गई। जिन्होंने पैसे नही दिए उनके सेंपल  फेल कर दिए गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस मामले की रिपोर्ट पेश करने को कहा है और बताया कि वो जल्द ही इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे।

कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री (prime minister) का का सपना है किसानों की आय दुगुना करने का और इसी उद्देश्य को लेकर मैंने मंत्रीपद संभालते ही छापे डलवाने शुरू करवाए। उन्होने कहा कि मैंने पूरे विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है जिसे सार्वजनिक किया जाएगा। कृषि मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि हम न खाएंगे न अधिकारियों को खाने देंगे। हम सुशासन देंगे और किसी भी व्यापारी को परेशान किया गया तो अधिकारी को उल्टा लटका देंगे। इसी के साथ अगर किसी इमानदार किसान के साथ व्यापारी या उद्योगपति ने छल किया तो उसे भी उलटा लटका दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews