भारतीय किसान संघ ने पानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मूंग की फसल के लिए कर रहे हैं मांग

भारतीय किसान संघ ने पानी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मूंग की फसल के लिए कर रहे हैं मांग

भवानी शंकर पाराशर। हरदा।

भारतीय किसान संघ ने आज बलराम चौक पर धरना प्रदर्शन किया जहां उन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए तवा डैम से नहर में पानी छोड़ने की मांग की दरअसल किसान खाली पात्र हाथ में रखकर सरकार से पानी की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा की वजह से सोयाबीन की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। जिसके कारण इस वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल से किसानों को उम्मीद है लेकिन इसके लिए नहरों में पानी की आवश्यकता है।

किसान इस वर्ष मूंग की फसल के लिए प्रतिदिन 2200 क्यूसेक पानी की मांग कर रहा है जो 50000 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए पर्याप्त है जबकि सरकार द्वारा इस बार ग्रीष्म ऋतु में मूंग के फसल के लिए 25000 हेक्टेयर हेतु 800 क्यूसेक पानी प्रतिदिन नहरों में छोड़ने की व्यवस्था की गई है जिससे किसान ना खुश है इसलिए किसान संघ ने आज प्रदर्शन करते हुए पानी की मांग की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews