
Harda News : हरदा मामले में सीएम मोहन यादव ने तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी तीन अलग-अलग बिंदुओं पर इस घटना की संपूर्ण जांच करेगी। इसके साथ ही सीएम यादव ने यह भी स्पष्ट किया है की घटना के दोषियों को किसी भी रूप में बक्शा नहीं जाएगा। यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात की है। वहीं, दूसरी ओर घायलों के उपचार और राहत कार्य को प्राथमिकता से करने की बात भी कही है। बता दें मंगलवार दोपहर को एक अवैध पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। जहां मौके पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया था।
दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी…@DrMohanYadav51 @JansamparkMP @projsharda#harda #हरदा pic.twitter.com/0l9Bvxi4em
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 6, 2024


जांच रिपोर्ट और बचाव कार्य समिति गठित
घटना की जांच को लेकर सीएम मोहन यादव ने होम सेक्रेटरी संजय दुबे को निर्देशित किया है जो इस मामले की जांच कर सीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे। इतना ही नहीं सीएम ने बचाव राहत कार्य के लिए समिति का भी गठन किया गया है जिसकी स्वास्थ्य विभाग के एसीएस मोहम्मद सुलेमान अध्यक्षता करेंगे। इस समिति में कुल 6 लोग रहेंगे।
सीएम ने दिए निर्देश, की मुआवजे की घोषणा
हरदा मामले में सीएम मोहन यादव ने मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने बताया है कि हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मामले की जांच को लेकर सीएम ने गृह विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।
घायलों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल और इंदौर ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं।
इस मामले में भोपाल से हरदा कुल 115 एंबुलेंस भेजी जा रही हैं, साथ ही दवाइयां भी भेजी जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज भोपाल और मेडिकल कॉलेज इंदौर से चिकित्सकों की स्पेशल टीम को भी हरदा भेजा गया है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज भोपाल में 50 बेड और एम्स भोपाल में 10 बेड दुर्घटना पीड़ितों के लिए तैयार कर रिजर्व रखे गए हैं।
सीएम ने जारी किए थे निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। वहीं, घटना स्थल पर NDRD, SDRF की टीमों और फायर ब्रिगेड समेत एंबुलेंस को भेजा गया था। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार के लिए इंदौर मेडिकल कॉलेज और भोपाल एम्स में बर्न यूनिट को तैयारी रखने के भी निर्देश दिए गए है।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया है।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, ACS श्री अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। #NDRD, #SDRF की टीमों तथा आस – पास…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 6, 2024

हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट देखें LIVE हमारे साथ #Harda #fireaccident https://t.co/1AF6a5ZQf2
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 6, 2024
[dgv_vimeo_video id=”910321127″]
[dgv_vimeo_video id=”910339581″]
हरदा के घायल इंदौर के एम वाय अस्पताल लाए गए आने वाले घायलों में पहला मरीज दीपा बाई उम्र 50 साल, निवासी टीटी नगर हरदा, बसंती बाई उम्र 50 साल, तीसरा मैरिज कोमल पिता भादर उम्र 22 साल तीनों ही मरीजों को इंदौर के इमेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज शुरू किया गया है
[dgv_vimeo_video id=”910409472″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

