कोरोना काल के दौरान एक्सेल हाइट्स स्कूल ने की पूरे वर्ष की स्कूल फीस माफ

कोरोना काल के दौरान एक्सेल हाइट्स स्कूल ने की पूरे वर्ष की स्कूल फीस माफ

हरदा/पंकज तंवर

एक्सल हाइट्स स्कूल, हरदा के संचालक संकल्प जैन द्वारा बताया गया कि कोरोना का वैश्विक महामारी के प्रकोप से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए एक्सल हाइट्स स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा इस पूरे वर्ष स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं से उनकी फीस ना लेने का निर्णय किया गया है।

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों की आर्थिक व्यवस्था डगमगा गई है जिसके कारण आर्थिक रूप से कई कठिनाइयां जा रही हैं इसे ध्यान में रखते हुए वह एक्सल हाइट्स स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल में अध्ययन करने वाले बच्चों से इस वर्ष फीस नहीं ली जाएगी।

संकल्प जैन द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल चलते जो गाइडलाइन जारी की गई है उसको ध्यान में रखते हुए बच्चो के ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई निरंतर कराई जा रही। ताकि स्कूल के विद्यार्थियों की शिक्षा उक्त कारण से किसी भी प्रकार प्रभावित ना हो। द एक्सेल हाइट स्कूल द्वारा इस वर्ष फीस न लिए जाने के आदेश जारी किए गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews