भवानीशंकर पाराशर/हरदा। नवाचार के नाम पर अधिकारी क्या कुछ न कर गुजरे। हरदा के शिक्षा विभाग ने एक फरमान जारी किया है जिसमें जिले के हर स्कूल को एक वचन पत्र भरकर देना होगा कि पांचवी और आठवीं का परिणाम इस बार 60% या उससे ज्यादा आएगा। इसके साथ ही इस वचन पत्र में इस बात का भी उल्लेख होगा कि शाला में कितने बच्चे पास होंगे। हर शिक्षक को व्यक्तिगत रूप से भी यह बात लिख कर देनी होगी कि उसकी कक्षा में कितने बच्चे 60% से ज्यादा परिणाम लाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि नवाचार इसलिए शुरू किया गया है क्योंकि पिछले कुछ सालों से पांचवी और आठवीं का रिजल्ट बहुत कम रहा है। यह वचन पत्र शिक्षकों की जवाबदेही तय करेगा ही साथ ही साथ में बच्चों के साथ मेहनत करके उनके रिजल्ट में सुधार के पूरे प्रयास करेंगे। अधिकारियों ने शिक्षकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे वचन पत्र पर अमल करने के लिए रविवार के दिन अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाएं ताकि वचन पत्र अमल में आ सके। अब यह वचन पत्र वास्तविकता में कितना खरा उतरेगा ,यह तो देखने वाली बात होगी
अब शिक्षकों से भरवाया जा रहा वचन पत्र

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत