एमपी में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बच्चे नहर में गिरे, एक की मौत

Dhar Accident

हरदा। मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हरदा में अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नहर में गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता है। जानकारी के अनुसार हादसा टिमरनी थाना इलाके की है। यहां वाहन की ठोकर के बाद भदुगांव नहर में गिरे एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर के बाद बच्चे नहर में गिर गए।

जिसके बाद नहर से एक बच्चे की लाश निकाली गई। जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। टिमरनी पुलिस ने शव को बरामद किया है। वहीं लापता एक की तालश शुरू कर दी है। मृतक का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews