यहां कबीरधाम एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा पेड़, घंटों प्रभावित रहा ट्रैक

tree-fall-on-a-train's-engine-in-harda

हरदा।

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही संत कबीरधाम एक्सप्रेस ट्रैन के इंजन पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इस कारण ट्रेन लाइन करीब दो घंटे तक प्रभावित रही। जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा। 

जानकारी के अनुसार कबीरधाम एक्सप्रेस मंगलवार शाम  6.30 के करीब हरदा स्टेशन से निकली थी। हरदा स्टेशन कबीरधाम का स्टापेज नहीं है। गाड़ी पलासनेर स्टेशन से पहले पोल क्रमांक-663 के पास कॉशन होने के कारण ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रेन के इंजन पर एक पेड़ गिर गया। लोकोपायलट ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। जिससे अनहोनी होने से बच गई। इसके बाद उसने तत्काल अधिकारियों को इस बारे में दानकारी दी। सूचना मिलते ही हरदा स्टेशन से अमला रवाना हुआ और काफी देर की मशक्कत के बाद पेड़ को इंजन से हटाया गया। करबीन आठ बजे ट्रेन को रवाना किया गया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews