आईएएस ट्रांसफर 2026: 15 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 जिलों के DC बदले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उत्तम सिंह को गुरुग्राम का नया DC बनाया गया है। वही आनंद कुमार शर्मा को करनाल का नया DC बनाया गया है।
IAS Transfer News

हरियाणा सरकार ने बुधवार (8 अप्रैल 2026) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों और जिला उपायुक्तों (DC) की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

मुख्य प्रशासनिक बदलाव

  • ​विनीत गर्ग: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर अब मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है।
  • ​पंकज अग्रवाल: सिंचाई और खान एवं भूविज्ञान विभाग से हटाकर वास्तुकला विभाग (Architecture) का प्रधान सचिव ।
  • ​साकेत कुमार: मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से बाहर करते हुए अब अभिलेखागार विभाग (Archives) का आयुक्त एवं सचिव ।
  • ​अजय कुमार: गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) पद से हटाकर उन्हें मुख्यमंत्री का उप प्रधान सचिव-II (Deputy Principal Secretary-II) ।
  • ​अनुराग अग्रवाल: सिंचाई और जल संसाधन विभाग के साथ-साथ हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार ।
  • विजेंद्र कुमार: कृषि विभाग के ACS के साथ अब वे विकास एवं पंचायत विभाग अतिरिक्त प्रभार।
  • राजीव रंजन: प्रधान सचिव श्रम के साथ-साथ अब सहकारिता विभाग (Cooperation) की अतिरिक्त प्रभार।
  • ​जे गणेशन: खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के साथ-साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का सचिव ।
  • ​अतुल कुमार: परिवहन आयुक्त के साथ वित्त विभाग (Finance-1) के आयुक्त एवं सचिव का प्रभार।
  • ​दुष्मंत कुमार बेहेरा: श्रम आयुक्त से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव
  • ​मणि राम शर्मा: सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के पद  से स्वास्थ्य विभाग का सचिव
  • ​डॉ. आदित्य दहिया: हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) प्रभार।

​जिला उपायुक्तों (DC) के तबादले

  • ​गुरुग्राम: करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह अब गुरुग्राम उपायुक्त
  • ​करनाल: रोहतक नगर निगम के आयुक्त आनंद कुमार शर्मा अब करनाल  उपायुक्त

HARYANA IAS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews