IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS समेत 18 अफसरों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें लिस्ट

हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस , 1 आईएफएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
IAS Transfer 2026

हरियाणा में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सैनी सरकार ने गुरुवार देर रात (25 जून 2026) 18 आईएएस (IAS),आईएफएस (IFS) और एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें 7 आईएएस, 1 आईएफएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के नाम शामिल है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण जिलों के उपायुक्त (DC), मंडल आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ​सरकार की ओर से जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी अधिकारियों को अपनी नई जगहों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आईएफएस एस. नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची

  1. आईएएस मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह राजीव रत्तन का स्थान लेंगी।
  2. प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. आईएएस वीरेंद्र कुमार दहिया को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया। तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
  4. आईएएस नीरज को HSVP फरीदाबाद का प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद बनाया गया।
  5. आईएएस सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का आयुक्त नियुक्त किया गया।
  6. आईएएस हितेश कुमार मीणा को वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  7. आईएएस सी. जयशाराधा को हिसार का जिला नगर आयुक्त, नगर निगम आयुक्त तथा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के अतिरिक्त CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एचसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची

  1. कुशल कटारिया को अतिरिक्त नगर आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम ।
  2. पंकज कुमार को अतिरिक्त निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय एवं संयुक्त सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  3. डॉ. सुभाष चंदर को संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हॉस्पिटैलिटी विभाग।
  4. मानव मलिक को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  5. मनीष कुमार यादव को एसडीएम, गुहला ।
  6. गुरविंदर सिंह को एसडीएम, पिहोवा ।
  7. अर्पित गहलावत को जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी, गुरुग्राम ।
  8. सपना यादव को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
  9. म्यांक वर्मा को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
  10. सुरेश को सिटी मजिस्ट्रेट, करनाल नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews