हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद राज्य में कांग्रेस का एक बड़ा झटका लगा है। रामकिशन गुर्जर की पत्नी शैली चौधरी जो कांग्रेस विधायक हैं उन पर हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा है।
हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद बड़ा कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। बता दें कि रामकिशन विधायक शैली चौधरी के पति हैं। सोशल मीडिया पर शैली चौधरी के क्रॉस मतदान करने की चर्चा है।

वहीं देखा जाए तो कांग्रेस की ओर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हाई कमान को उनके नाम बता दिए गए हैं। कुछ दिनों के अंदर सभी नाम सार्वजनिक हो जाएंगे।

राम किशन गुर्जर ने बताई इस्तीफे की वजह

राम किशन गुर्जर ने अपनी विधायक पत्नी शैली चौधरी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि शैली चौधरी ने क्रॉस वोट नहीं किया है। उनको बदनास करने की साजिश की जा रही है। जिस वजह से मैं पार्टी पद से इस्तीफा देता हूं।

कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

सोमवार को हुए हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला सामने आया है। कांग्रेस के 5 विधायकों ने पार्टी उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के बजाय भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में मतदान किया।

बताया जा रहा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले 4 विधायक तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बाड़ेबंदी (रिसॉर्ट पॉलिटिक्स) में भी मौजूद रहे। इसके बावजूद वे भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश नांदल के संपर्क में आ गए और पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग की। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की रणनीति और विधायकों की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस विधायक शैली चौधरी भी दे सकती हैं इस्तीफा, अटकलें तेज

सूत्रों के मुताबिक, शैली चौधरी के इस्तीफे की अटकलें तेज हैं। हालांकि, वह फिलहाल पार्टी हाईकमान के रुख का इंतजार कर सकती हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यदि पार्टी उन्हें निष्कासित करती है तो उनकी विधानसभा सदस्यता बनी रह सकती है।

वहीं यदि शैली चौधरी स्वयं कांग्रेस छोड़ती हैं, तो उन्हें विधानसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह फिलहाल बागी रुख अपनाते हुए पार्टी में बनी रह सकती हैं।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews