IAS Transfer: राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 13 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी

राज्य में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई को एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। डीसी, आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2026

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। 13 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीईओ, सब डिविजनल ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। कई को एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 3 जुलाई को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया है, तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

बैच 1991 के आईएएस अधिकारी अपूर्व कुमार सिंह को अतिरिक्त मुख्य सचिव, आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग और PW (B एंड R) विभाग पद पर कार्यरत है। पंकज यादव को चेयरपर्सन हरियाणा वॉटर रिसोर्स अथॉरिटी पद का प्रभार सरकार ने सौंपा है। संजय जून आयुक्त फरीदाबाद डिवीजन पद के कार्यभार संभाल के साथ-साथ मेवात डेवलपमेंट एजेंसी, नूह के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे,।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

गुरुग्राम डिवीजन के आयुक्त पद की जिम्मेदारी रवि प्रकाश गुप्ता को सौंपी गई है। उन्हें अर्बन स्टेट डिपार्टमेंट के सचिव पद के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। करनाल डिविजन के आयुक्त पद पर आईएएस अधिकारी राजीव रत्तन बनी को भेजा गया है। डायरेक्टर जनरल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। शक्ति सिंह स्टेट ऑडिट डिपार्मेंट के नए निदेशक होंगे।

सचिन गुप्ता को रोहतक डीसी पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह एचएसवीपी रोहतक के प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक अर्बन स्टेट रोहतक पद का कार्यभार भी संभालेंगे। कैथल के डिप्टी कमिश्नर पद पर आईएएस अधिकारी अपराजिता बनी रहेंगी। जिला नगर आयुक्त करनाल पद की जिम्मेदारी सलोनी शर्मा को सौंप गई है। सब डिविजनल कमिश्नर (सिविल) बहादुरगढ़ पद पर अभिनव सिवाच को नियुक्त किया गया है।

इन 3 HCS अधिकारियों का तबादला हुआ 

अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक सूचना संसाधन अधिकारी महेंद्रगढ़ पद पर तरुण कुमार पवारिया को नियुक्त किया गया है। उन्हें फॉरन कॉर्पोरेशन डिपार्मेंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। सुशील कुमार-IV, सीईओ जिला परिषद पर बने रहेंगे। इसके अलावा उन्हें सीईओ, डीआरडीए यमुनानगर पद का प्रभार भी सौंपा गया है। गौरव चौहान, संयुक्त आयुक्त नगर निगम पंचकूला को लैंड एक्विजिशन ऑफिसर पंचकूला पद का कार्यभार भी सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews