IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 6 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी  

हरियाणा में 6 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। मैनेजिंग डायरेक्टर और आयुक्त पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 3 फरवरी मंगलवार को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2007 के आईएएस अधिकारी रवि प्रकाश गुप्ता को सचिव, शहरी संपदा विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें हिसार मंडल का आयुक्त बनाया गया है। बैच 2008 के आईएएस अधिकारी अंशर सिंह को मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ हरियाणा सिविल एविएशन के सलाहकार और हरियाणा सिविल एवियशन डिपार्मेंट के सचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है। वह नरहरि सिंह बांगर का पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वह महानिदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह इस विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

कैथल और रोहतक के डीसी कौन?

बैच 2018 के आईएएस अधिकारी सचिन गुप्ता को रोहतक जिले का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त सचिव, सिंचाई विभाग और जल संसाधन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ एचएमएसआईटीसी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। आईएएस अधिकारी अपराजिता को कैथल का डीसी नियुक्त किया गया है। उन्हें इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के अतिरिक्त सचिव और निदेशक पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

आईएएस अधिकारी विक्रम को हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। साथ ही वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वीरेंद्र लाठर को विशेष सचिव, शिकायत विभाग पद पर भेजा गया है। उन्हें जिला नगर आयुक्त अंबाला और नगर निगम अंबाला पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews