IPS Transfer: IAS के बाद अब आईपीएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी नई जिम्मेदारी?

आईएएस के बाद अब हरियाणा सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए है। आईपीएस अजय सिंघल को डीजीपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।
ips transfer 2025

Haryana IPS Transfer: हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने पुलिस विभाग में बदलाव करते हुए 4 आईपीएस अफसरों के तबादला किए है।इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इससे पहले रविवार को हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस अफसरों का तबादला किया था जिसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल दिए गए थे।

हरियाणा आईपीएस तबादले

  • आईपीएस अजय सिंघल को डीजीपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा का जिम्मा सौंपा गया है।
  • आईपीएस आलोक मित्तल को मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन विद एडिशनल चार्ज रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को एडीजीपी हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट हरियाणा और आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन को एडीजीपी ह्यूमन राइट एंड लिटिगेशन हरियाणा बनाया गया है।

पंजाब आईएएस पीसीएस तबादले

पंजाब सरकार ने सोमवार को एक IAS और तीन PCS अफ़सरों के तबादले व नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी सोनम (बैच 2023) आबकारी एवं कराधान विभाग के अधीन अपनी सेवाएं देंगी। विभाग में उनकी नई ज़िम्मेदारी जल्द तय होगी। अंकुर महिंदरू (PCS 2016) को एडीसी (जनरल), संगरूर ,जगदीप सैगल (PCS 2016) को संयुक्त सचिव, स्थानीय सरकार विभाग और संजय कुमार (PCS 2018) को डिप्टी डायरेक्टर, स्थानीय सरकार विभाग नियुक्त किया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews