लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ बड़ा बदलाव! अब महिलाओं को हर महीने नहीं मिलेगी राशि, इकट्ठा आएगा पैसा

हरियाणा (Haryana) की लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana) में बड़ा बदलाव हुआ है। हर महीने पात्र महिलाओं को ​मिलने वाली 2100 रुपए की राशि अब सालाना दो किस्तों में दी जाएगी। जिससे वे इस राशि का उपयोग किसी कार्य, रोजगार या छोटे व्यवसाय के लिए कर सकें।
Lado Lakshmi Yojana Haryana

Lado Lakshmi Yojana Haryana

Lado Lakshmi Yojana Haryana: हरियाणा (Haryana) की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ (Lado Lakshmi Yojana) को लेकर सैनी सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए की राशि दी जाती है लेकिन अब लाभार्थियों को हर महीने की बजाय इकट्ठे पैसे मिलेंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने की है। इस योजना का उद्देय राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करना है।

लाडो लक्ष्मी योजना में क्यों हुआ बदलाव?

सरकार का मानना है कि इस योजना की इकट्ठी मिली राशि से राज्य की लाभार्थी महिलाएं अपने किसी कार्य, रोजगार या छोटे व्यवसाय के लिए एक साथ उपयोग कर सकती है। साथ ही अपने इन कार्यों से महिलाएं महीने के ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सकती हैं। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता दो किश्तों में मिल सकती है।

CM सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को विस्तार देने पर भी मंथन चल रहा है। अभी एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। अगले चरण में इसको बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार राशि में बढ़ोतरी कर सकती है।

क्या है लाडो लक्ष्मी योजना?

हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य सरकार ने पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपए की राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजने की व्यवस्था की है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए हर लाभार्थी का e-KYC और लाइव फोटो वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है।

महिलाएं कैसे करें आवेदन?

इस योजना की आवेदन प्रक्रिया बेहद ही सरल है। अब महिलाएं घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन कर सकती है। मुख्यमंत्री ने 25 सितंबर को एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया था, जिसके जरिए महिलाएं सीधे आवेदन कर सकती हैं। देखें पूरी प्रक्रिया..

1. प्ले स्टोर पर हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल एप को एक्टिव कर दिया है।
2. मोबाइल नंबर भरें और इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें।
3. इसके बाद परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड की जानकारी भरें।
4. साथ में मांगी गई अन्य जानकारियां भी भरें।
5. आधार बायोमेट्रिक से वेरिफिकेशन करें और सबमिट कर दें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews