MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

HARYANA IAS TRANSFER 2026: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, केंद्र से लौटे IAS निखिल गजराज बने स्टेट ट्रांसपोर्ट के डीजी, मुकुल कुमार और अजय कुमार को भी नई जिम्मेदारी
IAS Transfer 2026

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार देर रात (25 सितंबर 2026) तीन वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों की शहरी विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय और मेट्रो से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के तहत प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने इन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा आईएएस ट्रांसफर/पोस्टिंग लिस्ट

  • निखिल गजराज (IAS 2008): भारत सरकार (GoI) से वापसी के बाद निदेशक महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा के पद पर तैनात किया गया है। वे इस पद से धीरेंद्र खड़गटा (IAS 2012) को कार्यमुक्त करेंगे।
  • मुकुल कुमार (IAS 2011):   निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (SEWA) विभाग और विशेष सचिव, हरियाणा शासन होंगे। मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रबंध निदेशक (MD), गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड, और निदेशक, आतिथ्य (Hospitality) हरियाणा का कार्यभार भी संभालेंगे। वे अजय कुमार (IAS 2013) को इन प्रभारों से मुक्त करेंगे।
  • अजय कुमार (IAS 2013): मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-II (DPSCM-II) के रूप में नियुक्त किया गया है।  साथ ही मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकुला और प्रबंध निदेशक (MD), हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वे मुकुल कुमार (IAS 2011) को इन प्रभारों से मुक्त करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
IAS Transfer: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट - MP Breaking News