हरियाणा सरकार ने शुक्रवार देर रात (25 सितंबर 2026) तीन वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों की शहरी विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय और मेट्रो से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के तहत प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने इन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें
1IAS Transfer: नौकरशाही बदलाव, एक साथ हुआ 5 आईएएस अफसरों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी
2IPS Transfer: इन 7 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट
3हरियाणा: इन कर्मियों के मानदेय-भत्तों में वृद्धि, हर माह की 7 तारीख तक भुगतान, देरी पर लगेगा जुर्माना, अनुकंपा नियुक्ति पर भी अपडेट
4IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी
हरियाणा आईएएस ट्रांसफर/पोस्टिंग लिस्ट
- निखिल गजराज (IAS 2008): भारत सरकार (GoI) से वापसी के बाद निदेशक महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा के पद पर तैनात किया गया है। वे इस पद से धीरेंद्र खड़गटा (IAS 2012) को कार्यमुक्त करेंगे।
- मुकुल कुमार (IAS 2011): निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (SEWA) विभाग और विशेष सचिव, हरियाणा शासन होंगे। मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रबंध निदेशक (MD), गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड, और निदेशक, आतिथ्य (Hospitality) हरियाणा का कार्यभार भी संभालेंगे। वे अजय कुमार (IAS 2013) को इन प्रभारों से मुक्त करेंगे।
- अजय कुमार (IAS 2013): मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-II (DPSCM-II) के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकुला और प्रबंध निदेशक (MD), हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वे मुकुल कुमार (IAS 2011) को इन प्रभारों से मुक्त करेंगे।