रद्द हो गई VIP नंबर प्लेट की 1 करोड़ 17 लाख की डील, जानिए क्या रहा कारण, क्या फिर होगी नीलामी?

हरियाणा की एक वीआईपी नंबर प्लेट ने कुछ दिन पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस नंबर प्लेट का नंबर था HR 88 B 8888, जिसे ऑनलाइन नीलामी में एक शख्स ने 1 करोड़ 17 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह डील कैंसिल हो चुकी है। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।
VIP नंबर प्लेट

कुछ दिनों पहले हरियाणा में एक वीआईपी नंबर प्लेट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, इस नंबर प्लेट की कीमत 1 करोड़ 17 लाख रुपए बताई गई थी क्योंकि यह नंबर HR 88 B 8888 था, जिसकी ऑनलाइन नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी थी और इसे देश की अब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट भी माना जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस डील को रद्द कर दिया गया है। चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे का कारण क्या है।

दरअसल इस नंबर प्लेट की इतनी बड़ी रकम के पीछे कारण इसका खास नंबर था। इस नंबर प्लेट में कई बार अंक 8 आ रहा है जिसकी वजह से इसकी महंगी बोली लगी थी। इसमें बीच में आने वाला ‘B’ भी 8 जैसा ही दिखाई देता है, जिसके चलते यह पूरी तरह 8 का नंबर प्लेट बन जाता है।

किसने खरीदी थी नंबर प्लेट?

इस नंबर को पाने के लिए हिसार के ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार ने बड़ी बोली लगाई थी। सुधीर कुमार ने इसे हासिल करने के लिए 1 करोड़ रुपए की बोली लगा दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब डील कैंसिल हो चुकी है। दरअसल बोली लगने के बाद नियम के मुताबिक 1 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे तक इस नंबर प्लेट की पूरी राशि जमा करनी थी, लेकिन सुधीर कुमार ऐसा करने में सक्षम नहीं रहे। सुधीर कुमार का कहना है कि उनकी ओर से पेमेंट करने की कई बार कोशिश की गई। शनिवार रात उन्होंने पोर्टल पर कई बार पेमेंट करने की कोशिश की, लेकिन वेबसाइट बार-बार एरर दिखा रही थी। सुधीर कुमार की ओर से भुगतान करने की पूरी कोशिश की गई।

क्या फिर लगेगी बोली?

हालांकि अब देखना होगा कि भुगतान नहीं होने के चलते परिवहन विभाग सुधीर कुमार को यह नंबर प्लेट सौंपेगा या फिर एक बार फिर वीआईपी नंबर प्लेट को नीलामी में उतारा जाएगा। अगर यह नंबर प्लेट दोबारा नीलामी में उतरती है तो देखना दिलचस्प होगा कि अगला दावेदार इस नंबर के लिए कितनी बड़ी बोली लगाता है।

क्यों है इतनी खास यह नंबर प्लेट

दरअसल, इस वीआईपी नंबर प्लेट की बोली बेहद खास रही थी। इस नंबर प्लेट को पाने के लिए लगभग 45 प्रतिभागियों ने नीलामी में हिस्सा लिया था। लेकिन अंत में परिवहन कंपनी Romulus Solution Pvt. Ltd. के डायरेक्टर सुधीर कुमार ने इसे हासिल किया था, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाई थी। उन्हें 5 दिन का समय राशि जमा करने के लिए दिया गया था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते वह राशि जमा नहीं कर पाए, जिससे बोली रद्द कर दी गई।

क्या सुधीर कुमार फिर लगाएंगे बोली?

बाद में सुधीर कुमार ने बताया कि उनके परिवार के लोग इस नंबर प्लेट को इतनी भारी रकम में खरीदने के पक्ष में नहीं हैं। सुधीर कुमार ने कहा कि परिवार के साथ इस समय चर्चा चल रही है। परिवार के बुजुर्गों का कहना है कि केवल एक नंबर प्लेट पर इतनी बड़ी राशि खर्च करना समझदारी नहीं है, हालांकि मेरी राय इसके पक्ष में है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews