मंडीदीप इलाके में 3 दिन का टोटल लॉकडाउन, संक्रमण की चैन तोड़ने को लेकर प्रशासन सख़्त

मंडीदीप इलाके में 3 दिन का टोटल लॉकडाउन, संक्रमण की चैन तोड़ने को लेकर प्रशासन सख़्त

रायसेन।दिनेश यादव।

राजधानी भोपाल और जिला मुख्यालय रायसेन पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप एवम् जिला मुख्यालय के नजदीक सुल्तानपुर में 3 दिन का टोटल डाउन किया गया है। प्रशासन द्वारा 19,20 और 21 अप्रैल को टोटल लॉक डाउन के निर्देश दिए गए हैं। वही राजधानी भोपाल से औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप सटा हुआ भी है जिसको देखकर भी प्रशासन अलर्ट दिखाई दे रहा है

दरअसल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के बाद वायरस के चैन को रोकने के लिए ये सख्त निर्देश दिए गए हैं। गौहरगंज एसडीएम विनीत तिवारी ने लॉक डाउन की जानकारी देते हुए बताया कि इसी के साथ किराना, सब्जी की दुकानें बन्द रहेगी। वहीं आवश्यक मेडिकल, दूध, कृषि संबंधित कार्य के साथ बैंक आदि खुले रहेंगे।

बता दें कि जिला मुख्यालय में 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज रविवार को भी भोपाल क्षेत्र में 12 नए मरीज सामने आए हैं। जिसमें 9 दिन की बच्ची के साथ साथ 11 साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews