ROAD ACCIDENT- कोटा सड़क हादसे में मप्र के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

road accindent

कोटा/श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) के कोटा जिले (Kota District) के गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया । यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई वही एक दर्जन घायल हो गए। ये पांचों लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले थे और कोटा में धान बेचने गए थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा कोटा-श्योपुर स्टेट हाईवे (Kota-Sheopur State Highway) पर स्थित दीगोद थाना क्षेत्र इलाके में देर रात करीब 12:30 बजे पर हुआ है।यहां बोलेरो और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई है और तीन  गंभीर रूप से घायल हुए हैं।टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का कारण ट्रक द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में सवार 10 लोग मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ज्वालापुर गांव के रहने वाले हैं जो कोटा भामाशाह मंडी में धान बेचकर वापस अपने गांव जा रहे थे और हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो सवार 4 लोगों ने मौके पर मौत हो गई और घायलों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस (Kota Police) और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक और घायल की मौत हो गई। वही 3 घायलों को कोटा के जिला अस्पताल  (Kota District Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर CHC रखवाया है। पुलिस जांच में मृतकों की पहचान  हनुमान , रामवीर पुत्र बाबूलाल मीणा,  मांगीलाल पुत्र रामनाथ मीणा, अजय पुत्र रामभरत मीणा रूप में हुई है। ये चारों मृतक श्योपुर निवासी हैं। पांचवें मृतक की पहचान जगदीश सुमन जुवालापुर श्योपुर के रूप में हुई है। मृतक जगदीश सुमन बोलेरो कार का चालक था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews