मंत्रालय में कोरोना की दस्तक से हड़कंप

मंत्रालय में कोरोना की दस्तक से हड़कंप

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं| अब सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के बाद मंत्रालय (वल्लभ भवन) में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक ग्रेड के एक अधिकारी पॉजीटिव मिले हैं। उन्हें जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मंत्रालय के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया| रेड जोन भोपाल से जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच कराई थी। इससे पहले वे मंत्रालय में रोस्टर ड्यूटी के तहत लगातार काम कर रहे थे| कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब मंत्रालय के तीनों भवनों और परिसर को अंदर एवं बाहर से सैनिटाइज किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके निर्देश दिए हैं।

इसके साथी संपर्क में आने वाले कर्मचारियों और दोस्तों की पहचान की जा रही है। उन्हें भी होम क्वारैंटाइन किया जाएगा। राज्य सरकार ने हालही में लॉकडाउन 4.0 की घोषणा के साथ सरकारी कार्यालय खोले हैं। इनमें 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews