कांग्रेस MLA पर हमला, गाली-गलौज, कोतवाली के सामने जान से मारने की धमकी

कांग्रेस MLA पर हमला, गाली-गलौज, कोतवाली के सामने जान से मारने की धमकी

श्योपुर।
हमेशा विवादों में रहने वाले मध्यप्रदेश (madhypradesh) के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (Congress MLA Babu Jandel from Sheopur) पर बुधवार को बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।इतना ही नही जब विधायक व उनके गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें गालियां देना शुरु कर दिया औऱ फिर कोतवाली के  सामने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। हैरानी की बात तो ये है कि हमलावर कांग्रेस छोड़कर गए पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान (Former MLA Brijraj Singh Chauhan) के कट्टर समर्थक हैं और वे पहले भी विधायक को कई बार धमकी दे चुकी है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, घटना बड़ौदा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की है। यहां विधायक जंडेल अपने बड़े भाई के घर से अपने घर जाने के लिए निकले थे, तभी बड़ौदा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने विटारा ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 31 सीए 1731 में सवार चकआसन गांव निवासी राधे मीणा व प्रेमसर गांव निवासी विष्णु मीणा ने उनकी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया, जिसे ड्राइवर की सूझबूझ से बचा लिया और पीछे कर ली लेकिन इसके बाद भी बदमाश नही रुके और दोबारा कार से टक्कर मारने का प्रयास किया। इस पर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गालियां देना शुरु कर दिया और विधायक जान से मारने की धमकी दे डाली।हैरानी की बात तो ये है कि यहां डायल 100 व यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नही कहा।

मामला यही खत्म नही हुआ इसके बाद विधायक ने पुलिस अफसरों को सूचना दी और सीधा एफआईआर कराने थाने पहुंचे और करीब 40 मिनट थाना प्रभारी का इंतजार करते रहे। जैसे ही थाना प्रभारी आए, बदमाश भी कोतवाली के नीचे बाइक से पहुंच गए और उनके समर्थकों की तरफ अंगुली उठाकर कहा कि छोड़ेंगे नही। खास बात तो ये रही कि ऐसा करते हुए देखने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की काेई कोशिश नहीं की।फिलहाल दोनों आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है।

बता दे कि बाबूलाल जंडेल वही है जिन्हे हाल ही में 11 साल पुराने सिंचाई विभाग के इंजीनियर से मारपीट के मामले में भोपाल की विशेष अदालत से एक साल की सजा सुनाई गई थी और वह जेल चले गए थे। हालांकि 15 दिनों के अंदर ही जबलपुर हाईकोर्ट ने उन्हे राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली थी और अब वे जमानत पर बाहर है।

दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं। उन पर हत्या तक के मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ कई केस पूर्व से लंबित हैं। पहले भी यह बदमाश फोन पर मारने की धमकी व गाली-गलौज कर चुके हैं दोनों बदमाश कांग्रेस छोड़कर गए पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान के कट्टर समर्थक हैं।

बाबू जंडेल,कांग्रेस विधायक , श्योपुर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews