इंदौर में Sunday unlock पर बड़ा फैसला, खुली रहेंगी पूजा राखी और मिठाई की दुकानें

इंदौर में Sunday unlock पर बड़ा फैसला, खुली रहेंगी पूजा राखी और मिठाई की दुकानें

इंदौर,आकाश धोलपुरे

इंदौर (indore) में संडे को अनलॉक (sunday unlock) करने की मांग पर बड़ा फैसला लिया गया है कि अब इस दिन राखी की, पूजा की और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। इस बारे में सांसद शंकर लालवानी ने खुद जानकारी दी है।

सांसद शंकर लालवानी (shankar lalwani) ने संडे को इंदौर में अनलॉक की मांग पर कहा है कि लगातार मांग की जा रही थी कि राखी के पहले बाजार खुले रखे जाए, इस पर मैंने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और उन्‍होंने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी में निर्णय लेने के लिए कहा। इसके बाद शहर के जनप्रतिधियों से चर्चा और क्राइसिस कमेटी में ये सहमति बनी है कि रविवार को राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। सांसद ने कहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी से निवेदन है कि बाजार जाएं तो शारीरिक दूरी का ध्‍यान रखें और मास्‍क जरूर पहनें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews