लापता कॉंग्रेस विधायक बिसाहूलाल का भोपाल पहुँचते ही बड़ा खुलासा

लापता कॉंग्रेस विधायक बिसाहूलाल का भोपाल पहुँचते ही बड़ा खुलासा

भोपाल।

सियासी भूचाल के बीच पिछले एक हफ्ते से लापता कांग्रेसी विधायक बिसाहूलाल सिंह रविवार को भोपाल पहुंचे। भोपाल पहुंचते ही उन्होंने सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। सीएम कमलनाथ के मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए विधायक सिंह ने बताया कि वह तीर्थ यात्रा पर थे और घूम रहे थें। उनको किसी ने भी बंधक नहीं बनाया था। सरकार को समर्थन देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। मंत्री बनने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सीएम कमलनाथ तय करेंगे कि आखिर हमें कब मंत्री बनना है।

दरअसल बिसाहू लाल सिंह एक हफ्ते से लापता चल रहे थे। जहां कांग्रेस सरकार से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। शनिवार को साहू के बेंगलुरु में होने के खबर मिलने के बाद रविवार को कमलनाथ सरकार के दो मंत्री बिसाहू लाल को लेकर इंदौर पहुंचे। जहां से वह मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल और गृहमंत्री बाला बच्चन के साथ भोपाल पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बिसाहू लाल सिंह के लापता होने में भाजपा का हाथ बताया था।

बता दें कि विधायक सिंह के गायब होने के बाद उनके पुत्र ने पुलिस थाने में विधायक के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews