Electricity : मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, कंपनी ने शुरु की यह सर्विस

Electricity employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (electricity consumers) को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ी राहत दी है।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को घर पहुँचकर सर्विस केबल बदलने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। उपभोक्ता चाहें तो बिजली कंपनी की मदद से बिजली खंभे से मीटर तक अपनी सर्विस केबल बदलवा सकेंगे। इसमें न्यूनतम चार्ज 30 मी. की दूरी मानते हुए उपभोक्ता से लिया जाएगा। उपभोक्ता सर्विस लाईन बदलवाने के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP School: नए सत्र से पहले छात्रों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Zone Electricity Distribution Company)  के कॉल सेन्टर में अक्सर ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं कि विद्युत अवरोध हो गया है घर, में लाइट नहीं है। शिकायत करते समय उपभोक्ता को यह नहीं मालूम होता है कि लाइट क्यों गई है। उपभोक्ता कॉल सेन्टर में फोन करते हैं तो कॉल सेन्टर का एफओसी वाहन लाइनकर्मी के साथ विद्युत अवरोध दूर करने के लिए जांच करते हैं।

मालूम होता है कि संबंधित उपभोक्ता की सर्विस केबल (Electricity service cable) डेमेज है। ऐसी अवस्था में विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ता की सर्विस लाइन एफओसी स्टॉफ द्वारा बदलने की सुविधा प्रदान कर दी है। कंपनी ने कहा है कि सभी एफओसी वाहन में सिंगल फेस की 6 स्क्वायर एमएम की सर्विस लाइन रखी जाए।

यह भी पढ़े.. MP Youth Congress: मप्र युवा कांग्रेस के जिला प्रभारियों में बड़ा फेरबदल, यहां देखें लिस्ट

आकस्मिक परिस्थिति में उपभोक्ता की सप्लाई चालू करने हेतु उपभोक्ता को यह विकल्प दिया गया है कि यदि वे अपनी सर्विस केबल एफओसी दल से बदलवाना चाहते हैं तो निर्धारित मापदंड के अनुसार एस.ओ.आर. रेट तथा सर्विस चार्ज जिसकी भुगतान राशि संबंधित माह के बिल राशि में जोड़कर देय होगी, का सहमति पत्र भरने के उपरांत अपने बिजली कनेक्शन के सर्विस केबल बदलवाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews