BJP विधायक ने PM मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

BJP विधायक ने PM मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

इंदौर। कोरोना वायरस के गहराए संकट के बीच भाजपा विधायक रमेश मेन्दोला ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। मेंदोला ने नमो एप पर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में मेंदोला ने छोटे व्यापार -व्यवसाय करने वाले, कामकाजी लोग, नौकरीपेशा वर्ग, किसान छोटे उद्यमी और अन्य लोगों को सभी तरह के लोन में दो महीने की किश्त और ब्याज को कैरी फारवर्ड करने का आग्रह किया हैं।

अपने लिखे पत्र में मेंदोला ने लिखा है कि पीएम मोदी एंड एड्रेस नेतृत्व में और अपनी पूरी शक्ति के साथ करुणा जैसे संक्रमण से निपटने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदम से देश के हर व्यक्ति के मन में एक विश्वास दृढ़ हुआ है कि भारत की जनशक्ति इस वैश्विक शत्रु को हराकर यह लड़ाई जीतेगी भी और इससे पनपे आर्थिक संकट से भी उबर जाएगी।

रमेश मेंदोला ने पीएम मोदी मोदी से आग्रह करते हुए लिखा है कि किसान छोटे-मोटे व्यवसायियों, लघु उद्यमियों और मजदूरी करने वाले भारत में किए गए लॉक डॉउन से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उनकी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए उनके द्वारा लिए गए किसान क्रेडिट कार्ड, होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन, मॉर्गेज लोन, सी सी लिमिट के 2 महीने की किस्त एवं व्याज की राशि को अगले 12 महीनों के किस्तों में समायोजित कर दिया जाए।

पीएम मोदी से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा है कि वह रिजर्व बैंक को यह निर्देश दें की सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों को इस तरह के हर लोन के ब्याज एवं किस्त की राशि को अगले 12 महीनों में जोड़कर जनता जनता से वसूली की जाए। जिससे इन तबकों पर इस किस्त एवं ब्याज का अतिरिक्त बोझ ना बढ़े। भाजपा विधायक ने पीएम से अपील की है किस तरह के प्रावधान से किसी बैंक पर कोई अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ेगा और जनता की भी चिंता थोड़ी कम हो जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री इस संबंध में जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय लेंगे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews