VIDEO: रामबाई ने तोड़ी चुप्पी, बताई ‘Mid Night Politics’ के पीछे की पूरी कहानी

VIDEO: रामबाई ने तोड़ी चुप्पी, बताई ‘Mid Night Politics’ के पीछे की पूरी कहानी

दमोह। गणेश अग्रवाल।बहुजन समाज पार्टी की दबंग विधायक रामबाई सिंह गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुई और उन्होंने मीडिया से अनेक सवालों के जवाब दिया ।इस दौरान उन्होंने सभी मामलों का पटाक्षेप करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर किसी का भी दोष नहीं होने की बात कही, हालांकि रामबाई सिंह यह भी कहती नजर आई कि इस पूरे मामले पर कांग्रेस के मंत्रियों से जाकर पूछें।

दमोह जिले के पथरिया से बसपा की विधायक रामबाई सिंह दिल्ली से भोपाल होते हुए जबलपुर और फिर दमोह पहुंची. जहां रात को उन्होंने सच और झूठ को नहीं कहने की बात कही थी। वहीं गुरुवार को सुबह मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले मीडिया को जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी से बयान लेना चाहिए, कि वह क्यों उन्हें लेने होटल गए थे। हाथापाई के मामले में रामबाई सिंह ने कहा कि दुनिया में कोई पैदा नहीं हुआ जो उन्हें हाथ लगा ले।राम बाई ने कहा कि वह हमेशा कमलनाथ जी के साथ हैं और हमेशा कमलनाथ जी के साथ रहेंगी. इस जन्म में ही नहीं अगले जन्म में भी कमलनाथ जी का साथ देंगी. दिल्ली जाने के सवाल पर राम बाई का कहना था कि वे अपनी बेटी से मिलने के लिए उसका इलाज कराने के लिए गई थी. भाजपा के नेताओं से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे राजनेता है और भाजपा कांग्रेस के सभी नेताओं से मिलती रहती है. सीएम को मुझ पर भरोसा है।

दिग्विजय सिंह को भी उन पर भरोसा है. वह मुझे बेटी की तरह मानते हैं। आगामी दिनों में विधानसभा सत्र है. विपक्ष मजबूत है. ऐसे में आगामी कार्य योजनाओं पर यह घटना क्रम हो रहे हैं।राज्यसभा को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा में किसको वोट देना है इसका निर्णय बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी क्योंकि बहन जी के निर्देश पर ही वे सब कुछ करती हैं. उनका ही निर्णय सर्वमान्य है। भूपेंद्र सिंह के साथ दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या किसी के साथ जाना गुनाह है. जिस फ्लाइट से वे जा रही थी उसी फ्लाइट से वही जा रहे थे ऐसे में कुछ भी कयास लगा लेना ठीक नहीं है।

आगामी दिनों में विधानसभा सत्र है विपक्ष मजबूत है ऐसे में आगामी कार्य योजना पर यह घटना हुए. राज्य सभा में किसको वोट देना है इस बात का निर्णय बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी. क्योंकि बहनजी के निर्देश पर ही वे चलती हैं। बीजेपी पर लगाए जा रहे आरोप के बारे में राम बाई का कहना था कि बीजेपी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. सभी आरोप निराधार हैं। मंत्री बनाए जाने के सवाल पर राम बाई का कहना था कि मंत्री कौन नहीं बनना चाहता यदि कमलनाथ जी मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे किसी को भी मंत्री बनाएंगे तो उन्हें विश्वास है कि उन्हें भी मंत्री बनाया जाएगा। कुल मिलाकर रामबाई सिंह राजनीतिक उठापटक के मामले में सच्चाई बताने से बच रही है।इस पूरे लंबे बयान में भी उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर ना किसी को दोष दिया और ना ही किसी का रोल बताया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews