मुख्य सचिव ने बुलाई जिलों के कलेक्टर और एसपी की बैठक, कोलकाता घटना राहत चर्चा का कारण

गुरुवार को मुख्य सचिव ने मध्यप्रदेश की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर और एसपी की बैठक ली। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
cs meeting on mp security

Chief Secretary Meeting on MP Security: मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीर राणा ने आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी की बैठक ली है। यह बैठक लगभग 3 घंटे की चली जिसमें सीएस राणा ने साफ तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की जो भयावह घटना कोलकाता में हुई है। ऐसी घटना एमपी में नहीं होना चाहिए।

यह मीटिंग चीफ सेक्रेटरी ने मात्र दो घंटे के शॉर्ट नोटिस पर की। इसमें सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी सीएस के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश (Instructions for Officers)

चीफ सेक्रेटरी वीर राणा ने इस मीटिंग में सभी अधिकारियों को यह साफ तौर पर निर्देशित किया है की प्रदेश के सभी अस्पतालों में स्पेशल सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएं और प्रदेश में चिकित्सकों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों की सुरक्षा संबंधी 8 बिंदुओं पर सुरक्षा उपायों को लेकर एक आदेश जारी किया था और सभी अधिकारियों से उसके त्वरित क्रियान्वन के निर्देश दिए थे।

निराश्रित मवेशियों के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान (Campaign for Destitute Cattle)

गुरुवार को हुई इस बैठक में चीफ सेक्रेटरी ने निराश्रित मवेशियों को पकड़ने के लिए भी एक विशेष अभियान चलाने की बात कही। साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में राजस्व से जुड़े मामलों के भी तत्काल निवारण करने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews