महाराष्ट्र में गरजे सीएम मोहन यादव, कॉंग्रेस पर कसा तंज, कहा- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं, पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र में सीएम मोहन यादव कॉंग्रेस और उद्धव ठाकरे के खिलाफ तीखे बॉल बोलते नजर आयें। उन्होनें कहाँ कि, "इंडियन गठबंधन के लोगों में सनातन धर्म के लिए सिर्फ अपमान भरा है।"
mp news

CM Mohan Yadav: रविवार को सीएम मोहन यादव महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्र शिंदखेड़ा, जिला  धुले में बीजेपी उम्मीदवार जयकुमार जितेंद्र सिंह रावल के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होनें लोगों से भाजपा-महायुती पर विश्वास जताने और भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। कॉंग्रेस और उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा।

कॉंग्रेस के बयान पर सीएम यादव ने कहा, “जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। उन्हें अब अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसलिए बार-बार कहते हैं धर्म की बात मत करों। अब धर्म की नहीं तो क्या अधर्म की बात करें। राम की बात नहीं तो क्या रावण की बात करें?”

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना (Uddhav Thackeray)

सीएम मोहन यादव ने बिना नाम लिये उद्धव ठाकरे पर भी तंज कसा। उन्होनें कहा, “जब भी मैँ बाबा साहब को याद करता हूँ मुझे दुख होता है। उन्होनें हमेशा सनातन धर्म को आगे रखने की बात कही। वह उन्हीं के साथ आगे चले जो सनातन के लिए अच्छा हो। लेकिन वे (उद्धव ठाकरे) वोट के लिए उनके साथ चलें गए जिनके साथ कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सरकार बनाने की इतनी भूख कि सनातन संस्कृति को भूल गए। ये सारे के सारे लोग किसी काम के नहीं। क्योंकि इनका मन छोटा है।”

इंडिया गठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन (MP Congress) 

सभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा, “हमने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा। सनातन धर्म सब की जय जयकार करता है। सभी को साथ लेकर चलने की बात करता है। लेकिन घमंडिया गठबंधन के (इंडिया गँठबंधन) लोगों के मन में सनातन धर्म के अपमान की भावना भरी है। यह सिर्फ चुनाव नहीं धर्म युद्ध है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews