सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज- “विपक्ष भी अब मिला रहा प्रधानमंत्री मोदी की हां में हां”

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि आखिरकार उन्होने भी पीएम मोदी की हां में हां मिला ही दी। दरअसल भ्रष्टाचार को लेकर दिए गए पीएम मोदी और राहुल गांदी के दो बयानों को मिलाकर शिवराज ने ये बात कही है।

PMGKY: 7 अगस्त को MP में मनाया जाएगा अन्न उत्सव, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ 

दरअसल सीएम शिवराज ने ट्विटर पर दो वीडियो शेयर किये हैं। एक पीएम मोदी का है और दूसरा राहुल गांधी का। मोदी इसके कहते नजर आ रहे हैं “जब भ्रष्ट नेताओं को भी जेल जाने का डर सताए तो ये डर अच्छा है। जब भ्रष्टाचारियों में भी कानून का डर हो, तो ये डर अच्छा है।” वहीं वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं कि “अगर आप भ्रष्ट हैं अगर आप चोर हैं, आपको डर लगेगा। मोदी से आप डरोगे। अगर आप भ्रष्ट नहीं हो अगर आप चोर नहीं हो, मोदी से आपको बिल्कुल डर नहीं लगेगा।” बता दें कि ये बात राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामले में एक सवाल के जवाब में कही थी। उन्होने कहा था कि अगर आप भ्रष्ट नहीं हैं तो आपको किसी से डर नहीं लगेगा।

इसी बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें एक तरफ पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों को डर होने की बात कह रहे हैं तो दूसरी तरफ राहुल गांधी का कहना है कि अगर आपर भ्रष्ट नहीं हो तो आपको मोदी से डर नहीं लगेगा। शिवराज ने इसपर लिखा है कि “विपक्ष भी अब मिला रहा प्रधानमंत्री मोदी की हां में हां। भ्रष्टाचारियों को जेल जाने का डर हमेशा सताता है, यह बात कांग्रेस के नेता श्री राहुल गांधी जी को भी समझ में आ गई है।”
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews