कांग्रेस विधायक ने वीडियो जारी कर कहा- बिना किसी दवाब के यहां हूं, जल्द लौटूंगा

कांग्रेस विधायक ने वीडियो जारी कर कहा- बिना किसी दवाब के यहां हूं, जल्द लौटूंगा

बंगलुरु/भोपाल।

कांग्रेस के लापता हुए विधायकों से कांग्रेस द्वारा संपर्क जारी करने के कोशिशों के बीच कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि वह जहां भी हैं सुरक्षित है। हुए अपने इष्ट मित्रों के साथ हैं और वह जल्द ही ग्वालियर वापस आएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से बंगलुरु में है।

बता दे की 9 मार्च से कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल से कांग्रेस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह अचानक अपने क्षेत्र ग्वालियर से लापता हो गए थे। जिसके बाद ग्वालियर के एक वकील ने मुन्नालाल गोयल के गायब होने की अर्जी दाखिल की थी। जिस पर अब उनका वीडियो के रूप में जवाब सामने आया है। इसमें मुन्नालाल यह कह रहे हैं क्यों बिना किसी दबाव के अपने कांग्रेसी मित्रों के साथ बंगलुरु में हैं। वो जहां भी है सुरक्षित है। किसी ने उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया है। और वह जल्द ही ग्वालियर वापस आएंगे। साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र के उन सभी लोगों का धन्यवाद अदा किया है। जो मुन्नालाल गोयल की अचानक लापता हो जाने से चिंतित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही आकर अपने मित्रों एवं ग्वालियर की जनता से मुलाकात करेंगे।

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब मुन्नालाल गोयल कमलनाथ सरकार के विरोध में है। इससे पहले भी उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। गरीब भूमिहीन किसानों को पट्टे दिए जाने के वचन को पूरा ना करने पर मुन्नालाल गोयल ने सरकार के खिलाफ कमलनाथ को पत्र लिखा था और उसके बाद विधानसभा भवन के बाहर 1 घंटे तक धरने पर बैठे थे। साथ ही उन्होंने कमलनाथ सरकार पर यह भी आरोप लगाए थे कि सरकार विधायकों की भी अनदेखी कर रही है। खैर अब उनके आश्वासन के बाद यह स्थिति तो स्पष्ट है कि वह बिना किसी दवाब के बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं के साथ हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews